हार्ड डिस्क फेल हो रही हैं? कैसे चेक करें और इसके बारे में क्या करना है…
हममें से हर एक अपनी कीमती फाइलें, जैसे पर्सनल डयॉक्युमेंटस्, फोटो, वीडियो, या ऑडियो फ़ाइलों को आम तौर पर हार्ड ड्राइव पर स्टोर करते हैं। चूंकि आज अधिकांश लोग आज लैपटॉप और डेस्कटॉप का उपयोग करते हैं, जिनके हार्ड ड्राइव कि औसत लाइफ लगभग 3-5 साल कि होती हैं। हालांकि, यह हार्ड डिस्क टाइप और मैन्युफैक्चरर पर आधारित हैं और यदि तापमान में फ़ेरबदल, नमी और स्पीड स्थिर नहीं हैं, तो इसकी लाइफ में तेजी से गिरावट आ सकती है। इसलिए यह हमेशा एक अच्छा विचार है कि आपके हार्ड डिस्क हेल्थ को एरर्स और बैड सेक्टर्स के लिए नियमित रूप से चेक करना चाहिए। हार्ड डिस्क को नियमित रूप से मॉनिटर करना बहुत ही महत्वपूर्ण है, अगर आप बिना किसी कारण के अचानक हार्ड डिस्क फेलियर से बचना चाहते हैं। आपकी हार्ड डिस्क, चाहे मैकेनिकल या सॉलिडे-स्टेट (SSD) है, आपके कंप्यूटर पर सभी फाइलों को स्टोर करती है और इसके बिना आपका पीसी स्टार्ट नहीं होगा। हार्ड डिस्क कभी-कभी विफल होती हैं, इस मामले में आपको एक नई हार्ड डिस्क खरीदनी पड़ती हैं। लेकिन इससे भी महंगा सौदा तब होता हैं, जब आपका सारा महत्वपूर्ण डेटा लॉस्ट हो जाता...