Proxy Server सीखे बिना आपका नेटवर्किंग का ज्ञान अधुरा हैं

Computer Network में, Proxy Server कंप्यूटर पर रन हो रहे एक डेडिकेटेड कंप्यूटर या सॉफ़्टवेयर सिस्टम है, जो एक एंडपॉइंट डिवाइस जैसे कंप्यूटर और किसी अन्य सर्वर जिससे यूजर या क्लाइंट सर्विसेस के लिए रिक्‍वेस्‍ट करते हैं, के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है।
प्रॉक्सी सर्वर उसी मशीन पर फ़ायरवॉल सर्वर के रूप में मौजूद हो सकता हैं या यह एक अलग सर्वर हो सकता है जो फ़ायरवॉल के माध्यम से रिक्‍वेस्‍ट को फॉरवर्ड करता हैं।
प्रॉक्सी सर्वर सेक्‍युरिटी प्रोवाइड करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


How Proxy Server Works in Hindi:

क्लाइंट कंप्यूटर, प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट होते हैं और वेब पेज, गेम्स, वीडियोज, एमपी 3, ई-बुक्‍स जैसे इंटरनेट पर विभिन्न रिसोर्सेसे कि रिक्‍वेस्‍ट करते हैं।
प्रॉक्सी सर्वर को प्रॉक्सी सर्वर से रिक्‍वेस्‍ट प्राप्त होने के बाद, प्रॉक्सी सर्वर कैश से लोकल हार्ड डिस्क में उन रिसोर्सेसे की खोज करता हैं। यदि वे रिसोर्सेस पहले कैश किए गए हैं, तो प्रॉक्सी सर्वर सीधे क्लाइंट कंप्यूटर पर उन रिक्‍वेस्‍टेड कंटेट को भेज देगा।
यदि कैश नहीं किया गया है, तो वह संबंधित सर्वर से कनेक्ट हो जाएगा और क्लाइंट कंप्यूटर की ओर से रिसोर्सेस कि रिक्‍वेस्‍ट करेगा। फिर यह रिमोट सर्वर से रिसोर्सेस को कैश करेगा, और क्‍लाइंट द्वारा रिक्‍वेट किए गए कंटेंट को उनके पास भेजेगा।
प्रॉक्सी सर्वर कुछ संभावित प्रयोजनों के लिए क्लाइंट कि रिक्‍वेस्‍ट या सर्वर के रिस्‍पॉंस को वैकल्पिक रूप से बदल सकता है।
प्रॉक्सी सर्वर का एक फायदा यह है कि इसकी कैश सभी यूजर को सर्व कर सकती है। जब अगर एक या अधिक इंटरनेट साइट्स कि रिक्‍वेस्‍ट अक्सर आ रही हैं, तो यह प्रॉक्सी कैश में स्‍टोर हो जाती हैं, जिससे यूजर रिक्‍वेस्‍ट का रिस्‍पॉंस टाइम बढ़ जाता हैं।
इसके साथ ही प्रॉक्सी उसके इन इंटरेक्शन्स के लॉग भी स्‍टोर करके रखता हैं, जिससे ट्रबलशूटिंग में मदद मिलती हैं।

  • सर्वर क्या हैं, सर्वर के टाइप, हिस्ट्री और बहुत कुछ

प्रॉक्सी सर्वर कैसे कार्य करता है इसका एक सरल उदाहरण यहां दिया गया है:
Proxy Server in Hindi
जब एक प्रॉक्सी सर्वर को एक इंटरनेट रिसोर्सेस (जैसे वेब पेज) के लिए रिक्‍वेस्‍ट प्राप्त होती है, तो यह पहले अपने लोकल कैश में कैश किए पेजेस में ढूँढता है।
यदि उसे वे पेजेस कैश में मिल जाते है, तो उसके लिए इंटरनेट पर रिक्‍वेस्‍ट भेजे बिना सीधे यूजर को भेज देता हैं।
यदि वे पेजेस कैश में नहीं है, तो प्रॉक्सी सर्वर, यूजर की ओर से क्लाइंट के रूप में कार्य करता है और इंटरनेट पर सर्वर से पेज कि रिक्‍वेस्‍ट करने के लिए अपने स्वयं के आईपी एड्रेस का उपयोग करता है।
जब रिक्‍वेस्‍टेड पेजेस प्रॉक्सी सर्वर के पास आ जाते हैं, तब वह उन्‍हे यूजर के पास भेज देता हैं।
यूजर के लिए, प्रॉक्सी सर्वर अदृश्य है; सभी इंटरनेट रिक्‍वेस्‍ट और लौटे के आने वाले रिस्‍पॉंस सीधे एड्रेस्‍ड इंटरनेट सर्वर के साथ दिखाई देते हैं।

  • Windows Firewall क्या है? और यह कैसे काम करता है?

Advantage of Proxy Server in Hindi:

प्रॉक्सी सर्वर के लाभ:

अब आपको पता है कि एक प्रॉक्सी सर्वर क्या है और यह कैसे काम करता है, तो लोग इसका उपयोग क्यों करते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें कई तरह के संभावित उद्देश्य हैं, जैसे:
1) गुमनाम सर्फ करने के लिए:
क्लाइंट कंप्यूटर के IP Address को छिपाने के लिए ताकि गुमनाम सर्फ किया जा सकें, यह ज्यादातर सेक्‍युरिटी के लिए है।
उदाहरण के लिए, यदि कोई क्लाइंट प्रॉक्सी सर्वर के द्वारा itkhoj.com को विजिट करता है, तो IT Khoj को प्रॉक्सी सर्वर से रिक्‍वेस्‍ट मिलेगा, ना कि क्लाइंट से, जिससे IT Khoj के लिए क्लाइंट को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है।

2) फास्‍ट इंटरनेट सर्फ़िंग करने के लिए:
क्लाइंट कंप्यूटर के सभी रिक्‍वेस्‍ट पहले प्रॉक्सी सर्वर तक पहुंचेंगे। यदि प्रॉक्सी सर्वर ने अपनी लोकल हार्ड डिस्क में आवश्यक रिसोर्सेस को कैश कर लिया है, तो क्लाइंट को सीधे प्रॉक्सी सर्वर से रिस्‍पॉंस मिल जाएगा, जो अधिक फास्‍ट हो जाएगा।

  • जानना चाहते हैं फ्री में अपने इंटरनेट की स्पीड को डबल कैसे करें?

3) अनचाही साइटों को ब्लॉक करने के लिए:
कई सारे स्‍कुल, कॉलेज और ऑफिसेस में कुछ वेब साइटस् या वेब साइटस् कि कटैगरीज को ब्‍लॉक किया जाता हैं। यह करने के लिए प्रॉक्सी सर्वर में ब्‍लैक लिस्‍ट, वाइट लिस्‍ट और अन्‍य एक्‍सेस पॉलिसीस बनाई जा सकती हैं।

  • किसी भी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किए बिना सिर्फ पांच मिनट में अनावश्यक वेबसाइटों को कैसे ब्लॉक करें?

4) सेक्‍युरिटी रिस्ट्रिक्शन्स और फ़िल्टर को बायपास करने के लिए:
सेक्‍युरिटी रिस्ट्रिक्शन्स और फ़िल्टर को बायपास करने के लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्‍तेमाल किया जाता हैं।
उदाहरण के लिए, कई ऑफिसेस ने फेसबुक और अन्‍य वेब साइट को ब्‍लॉक किया होता है, लेकिन प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से आप आसानी से ब्‍लॉक वेबसाइटों को एक्‍सेस कर सकते हैं।

5) बाहर जाने वाले कंटेंट को स्कैन करने के लिए:
कई कंपनीयो से एम्प्लॉइज महत्‍वपूर्ण इनफॉर्मेशन को चुरा सकते हैं। ऐसे में डेटा लीक प्रोटेक्‍शन के लिए प्रॉक्सी सर्वर का इस्‍तेमाल किया जाता हैं। इसमें कंपनी से बाहर जा रहे कंटेंट पर नजर रखी जाती हैं।

6) रिजनल रीस्ट्रिक्शन्ज़ को धोका देना:
कुछ वेब साइट या ऑनलाइन ऐप सिर्फ किसी देश में ही ओपन हो सकती हैं। प्रॉक्सी का उपयोग करके ऐसी वेब साइट या ऐप्‍स को एक्‍सेस किया जा सकता हैं।

Types of proxy servers in Hindi:

प्रॉक्सी सर्वर के प्रकार:

कई विभिन्न प्रकार के प्रॉक्सी सर्वर हैं जिनमें से प्रत्येक एक अलग उद्देश्य प्रदान करते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ कॉमन प्रॉक्सी सर्वरों और उनके द्वारा सर्व किए जाने वाले उद्देश्यों की चर्चा करेंगे।

1) Anonymous Proxy:

Anonymous proxy servers आपकी इनफॉर्मेशन को गुप्त रखता हैं। जब आप वेबपेज से कुछ रिक्‍वेस्‍ट करने जाते हैं, तो वेबपेज को आपके आईपी एड्रेस के बजाय उस प्रॉक्सी सर्वर का आईपी एड्रेस प्राप्त होता है, जिसका इस्‍तेमाल आप कर रहे हैं।
आपके आईपी एड्रेस को एक्सेस करने का सर्वर के पास कोई तरीका नहीं है और आपके और प्रॉक्सी सर्वर के बीच कम्युनिकेशन एन्क्रिप्ट किया जाता है, ऐसे मामलों में जहां सेक्‍युरिटी का सबसे बड़ा मुददा होता हैं।

2) High Anonymity Proxy:

इस प्रकार का प्रॉक्सी सर्वर खुद को प्रॉक्सी सर्वर के रूप में आइडेन्टीफाइ नहीं करता और अपने ओरिजन आईपी एड्रेस को उपलब्ध नहीं करता।
High anonymity proxies में प्रॉक्सी सर्वर के आईपी एड्रेस के साथ, केवल REMOTE_ADDR हेडर शामिल होते हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रॉक्सी सर्वर क्लाइंट है।

3) Transparent Proxy:

Transparent Proxy एक ऐसा सर्वर होता हैं, जो आपके द्वारा किए गए रिक्‍वेस्‍ट को सीधी फॉरवर्ड कर देता हैं, बिना किसी आपकी इनफॉर्मेशन को छुपाए।

4) Reverse Proxy:

Reverse Proxy को फायरवॉल और इंटरनेट के माध्यम से प्राइवेट नेटवर्क के पास रिक्‍वेस्‍ट को भेजने के लिए पास करने के लिए उपयोग किया जाता हैं।
Reverse Proxy नेटवर्क या नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में क्‍लाइंट और सर्वर के बीच रखा डिवाइस या सर्विस है। आने वाले रिक्‍वेस्‍ट को प्रॉक्सी द्वारा कंट्रोल किया जाता है, जो क्‍लाइंट की ओर से सर्वर या सर्विस के साथ इंटरैक्‍ट करता है।
Reverse Proxy का सबसे कॉमन यूज वेब ऐप्‍लीकेशन और API के लिए लोड बैलेंसिंग प्रदान करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हार्ड डिस्क फेल हो रही हैं? कैसे चेक करें और इसके बारे में क्या करना है…

क्या मैं जान सकता हूँ मेरे पीसी पर हो रही सभी विंडोज एक्टिविटीज को?

Android Mobile Tips Tricks Hindi में आपके फोन को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए