क्या मैं जान सकता हूँ मेरे पीसी पर हो रही सभी विंडोज एक्टिविटीज को?
कुछ मामलों में एक कंप्यूटर पर कई यूजर्स काम करते हैं। ऐसे में एडमिनिस्ट्रेटर या ओनर के द्वारा कंप्यूटर एक्टिविटीज को मॉनिटर करना आवश्यक होता हैं। इस तरह कंप्यूटर एक्टिविटीज को मॉनिटर कर यह पता लगाया जा सकता हैं कि बिना उनके नॉलेज के कंप्यूटर में अनवांटेड फ़ाइल्स या प्रोग्राम को डाउनलोड तो नहीं किए गए हैं। इसके साथ ही यह पैरेंटस् के लिए भी अपने बच्चों कि कंप्यूटर एक्टिविटीज पर नज़र रखने के लिए मदद करता हैं।
आपका पीसी हमेशा आप पर नज़र रखता है – और ध्यान से नोट कर रहा होता है। जब आप किसी एप्लिकेशन को लॉन्च करते हैं, फाइल ओपन करते हैं, सेटिंग में जाते हैं, वेबसाइट पर जाते हैं, या आपके द्वारा जो कुछ भी किया जाता है वह विंडोज के द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट द्वारा कलेक्ट किए गए इस डेटा को देखना आसान नहीं हैI
तो आपको एक ऐसे प्रोग्राम कि आवश्यकता होगी जो किसी भी यूजर्स के द्वारा कि गई सभी एक्टिविटीज को कलेक्ट करता हैं।
आज हम एक ऐसे प्रोग्राम के बारे में बात करेंगे, जो चार टाइप की इनफॉर्मेशन को ट्रैक करता है: 1) आप कौन से ऐप्लीकेशन रन कर रहे हैं, 2) आपने कौन-से डयॉक्युमेंट ओपन किए हैं (लोकल, नेटवर्क शेयर या फ्लैश ड्राइव जैसे अन्य कनेक्टेड स्टोरेज के), 3) आपने किस फ़ोल्डर और फ़ाइल को एक्सेस किया हैं और 4) जब आप विभिन्न वेब साइटों को ब्राउज़ कर रहे होते हैं।
- क्या आप जानते है किसने आपकी फ़ाइलों को एक्सेस और एडिट किया? इस ट्रिक से पता करें
Multi-Launcher:
यह एक प्रोर्टेबल टूल हैं और आपको इसे इंस्टॉल करने कि जरूरत नहीं हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए, निम्न लिंक पर जाएं
डाउनलोड: Multi-Launcher
इसकी Zip फ़ाइल को अनज़ीप करें और MultiLauncher.exe फ़ाइल को रन करें। अब यह प्रोग्राम बैकग्राउंड में रन होगा और सिस्टम ट्रै पर इसका आइकॉन आपको दिखाई देगा।
इस आइकॉन पर क्लिक करने पर आपको इसकी विंडो दिखाई देगी। पहली बार यह विंडो रिक्त होगी, लेकिन जैसे-जैसे आप अपने कंप्यूटर का उपयोग करेंगे, यह आपकी सारी एक्टिविटीज को कैप्चर करना शुरू करेंगा। इसकी विंडो को हाइड करने के लिए सिर्फ Esc key प्रेस करें।
जैसे आप अपने काम को करते जाएंगे, यह प्रोग्राम सारी इनफॉर्मेशन को इकट्ठा करता है। इस प्रोग्राम के टॉप पर आपको चार टैब दिखाई देंगे- Programs, Documents, Folders, और Web Pages
1) Programs:

प्रोग्राम टैब आपके द्वारा आखिरी बार ओपन किए गए सभी सॉफ्टवेयर को दिखाता हैं। हाल ही में ओपन किए प्रोग्राम लिस्ट के टॉप होंगे। आप इन प्रोग्राम के नाम, और इनका इंस्टॉलेशन लोकेशन यहां पर देख सकते हैं।
आप Multi Launcher को टास्क स्विचर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लिस्ट के किसी भी प्रोग्राम के नाम पर डबल क्लिक करने पर वह प्रोग्राम सामने आ जाएगा।
इस प्रोग्राम के लिस्ट में आपको सभी रन हो रहे प्रोग्राम दिखेंगे। लिस्ट के लेफ्ट साइड का कॉलम, नंबर तारीख (Year, Month, Day) और समय(24-hour फॉर्मेट सेकंड के साथ) से बना है।
करंट में सिलेक्ट किए प्रोग्राम्स आपको इस लिस्ट के टॉप पर दिखाई देंगे। दूसरे कॉलम में इन प्रोग्राम्स के नाम और तीसरे कॉलम में इनका इंस्टॉलेशन लोकेशन हैं।
2) Documents:

डयॉक्युमेंट सेक्शन में केवल वर्ड या टेक्स्ट फाइलें ही नहीं हैं, यह ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट सहित सबसे आखिरी बार ओपन किए गए फ़ाइल टाइप कि लिस्ट हैं।
नतीजतन, यह लिस्ट जल्दी से लम्बी हो सकती है, जिससे एक विशिष्ट आइटम को ढूँढ़ना चुनौती पूर्ण हो सकती है। इसलिए आप इस लिस्ट को Time, Filename या Filepath से सॉर्ट करने के लिए इनपर क्लिक कर सकते हैं।
हालाँकि, सर्च बॉक्स का उपयोग करके भी आप कोई भी आइटम जल्दी से ढूंढ सकते हैं।

SEARCH में आप जिस फ़ाइल को ढूँढ़ना चाहते हैं, उसका नाम या एक्सटेंशन टाइप करें। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि Multi Launcher वाइल्डकार्ड को सपोर्ट नहीं करता, इसलिए यहां पर *.MP3 काम नहीं करेगा।
- क्या आप जानते हैं कि आपको कितने तरीकों से ट्रैक किया जा सकता हैं?
3) Folders:

Folders टैब में आपके द्वारा विंडोज़ में ओपन किए गए या ऐक्सेस किए गए किसी फ़ोल्डर कि लिस्ट होती है। अगर आप फ़ाइल एक्सप्लोरर में एक फ़ोल्डर को फिर से ओपन करना चाहते हैं तो यह वास्तव में आसान हो सकता है – लिस्ट में किसी लोकेशन पर डबल-क्लिक करें।
यद्यपि इसके बारे में कुछ बाते जानना जरूरी हैं। लिस्ट में कुछ एंट्रिज़ सीधे लोकेशन के बजाय प्रोग्राम या डयॉक्युमेंट के लिए लिंक करती हैं, और जब भी आप एक्सप्लोरर में सर्च करते हैं, तो वह भी इस में दिखाई देते हैं, और इनपर डबल-क्लिक करने से आपको एरर मैसेज दिखाई देगा।
4) Web Pages:

Web Pages आपके द्वारा देखी गई सभी साइट्स को दिखाता है, और आपके द्वारा क्लिक किए गए सभी लिंक। URL पर डबल-क्लिक करने से उस टैब पर स्विच हो जाएगा (अगर यह अभी भी ओपन है) या एक नए टैब में उस पेज को पुनः ओपन किया जाएगा।
आप किसी भी पहले देखी गई साइट को खोजने और लॉन्च करने के लिए सर्च बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं।

इसके साथ ही यदि आप इस सर्च बॉक्स में chrome टाइप करेंगे, तो केवल Chrome ब्राउज़र में विज़िट किए गए वेब पेजेस ही दिखाएं जाएंगे।
आपको पता होना चाहिए कि मल्टी-लॉन्चर, ब्राउजर में आपके द्वारा ओपन किए गए सभी वेब पेजेस को रिकॉर्ड करता हैं, इसमें वे सभी पेजेस भी होते हैं जो Private Browsing/Incognito मोड में एक्सेस किए जाते है।
यदि आप यह देखना चाहते हैं कि आपके पीछे आपके पीसी पर दोस्तों या फैमेली मेंबर्स ने कौनसे वेब पेजेस ओपन किए थे, तो बैकग्राउंड में रन होने वाले मल्टी-लांचर को छोड़ दें और फिर एक बार समाप्त होने पर इसे स्विच करें।
यदि आप इस मोड में विज़िट की गई साइटें रिमूव चाहते हैं तो आइटम पर राइट-क्लिक कर कॉन्टेक्स्ट मेनू से Delete पर क्लिक करें।
इस लिस्ट के आइटम्स को आप Date (last used) या Usage (most frequently accessed) से सॉर्ट कर सकते हैं। इससे आप हाल ही में आप जो कुछ भी काम कर रहे है, उसे तेज़ी से ढूंढ सकते हैं।

Program, Document, Folder या Web Page के किसी भी आइटम पर राइट क्लिक करने पर एक कॉन्टेक्स्ट मेनू ओपन होगा, जिसमें आप कई तरह के एक्शन कर सकते हैं। आप आइटम को डिलीट कर सकते हैं (केवल लिस्ट से, न कि आपके कंप्यूटर) या फ़िल्टर कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें