हार्ड डिस्क फेल हो रही हैं? कैसे चेक करें और इसके बारे में क्या करना है…

हममें से हर एक अपनी कीमती फाइलें, जैसे पर्सनल डयॉक्‍युमेंटस्, फोटो, वीडियो, या ऑडियो फ़ाइलों को आम तौर पर हार्ड ड्राइव पर स्‍टोर करते हैं।
चूंकि आज अधिकांश लोग आज लैपटॉप और डेस्‍कटॉप का उपयोग करते हैं, जिनके हार्ड ड्राइव कि औसत लाइफ लगभग 3-5 साल कि होती हैं। हालांकि, यह हार्ड डिस्‍क टाइप और मैन्युफैक्चरर पर आधारित हैं और यदि तापमान में फ़ेरबदल, नमी और स्‍पीड स्थिर नहीं हैं, तो इसकी लाइफ में तेजी से गिरावट आ सकती है।
इसलिए यह हमेशा एक अच्छा विचार है कि आपके हार्ड डिस्क हेल्थ को एरर्स और बैड सेक्टर्स के लिए नियमित रूप से चेक करना चाहिए। हार्ड डिस्क को नियमित रूप से मॉनिटर करना बहुत ही महत्वपूर्ण है, अगर आप बिना किसी कारण के अचानक हार्ड डिस्क फेलियर से बचना चाहते हैं।

आपकी हार्ड डिस्क, चाहे मैकेनिकल या सॉलिडे-स्टेट (SSD) है, आपके कंप्यूटर पर सभी फाइलों को स्‍टोर करती है और इसके बिना आपका पीसी स्‍टार्ट नहीं होगा। हार्ड डिस्क कभी-कभी विफल होती हैं, इस मामले में आपको एक नई हार्ड डिस्क खरीदनी पड़ती हैं। लेकिन इससे भी महंगा सौदा तब होता हैं, जब आपका सारा महत्वपूर्ण डेटा लॉस्‍ट हो जाता हैं, जब आपके पास इसका कोई बैकअप नहीं होता।

  • डेटा लॉस्‍ट होने के बारे में अपने डर को खत्म करें और इन सबसे अच्छे मुफ्त बैकअप सॉफ्टवेयर का उपयोग करें

मॉडर्न हार्ड डिस्क्स में Self-Monitoring, Analysis और Reporting Technology, या SMART जैसे कुछ होता हैं। इसका मतलब है कि ड्राइव स्वतः ही संभव एरर के लिए चेक करता है और इन्हें ऑपरेटिंग सिस्टम को रिपोर्ट करता है।
अपने SMART डेटा के स्‍टेटस को कभी-कभी चेक कर, आप यह जान सकते हैं कि आपके ड्राइव के फेलियर होने का खतरा बढ़ रहा है या नहीं। और, यदि ऐसा हो रहा है, तो आप तुरंत अपने डेटा का बैकअप ले सकते हैं।
यद्यपि बहुत सारे मुफ्त प्रोग्राम हैं जो कि आपके ड्राइव के SMART स्टेटस का रिपोर्ट आपको देंगे।

  • 4 टूल्स जो हार्ड ड्राइव्ह के विफलता कि भविष्यवाणी कर सकते है और उसे रोक सकते है

लेकिन असल में आप कुछ भी डाउनलोड या इंस्‍टॉल किए बिना ही विंडोज में हार्ड डिस्‍क को चेक कर सकते हैं।
अपनी हार्ड डिस्क हेल्थ की स्थिति को चेक करने के लिए आप WMIC या Windows Management Instrumentation Command-line का उपयोग कर सकते हैं।
WMIC एक कमांड लाइन और स्क्रिप्टिंग इंटरफ़ेस है जो Windows Management Instrumentation (WMI) के उपयोग को आसान बनाता है और सिस्टम को WMI के माध्यम से सिस्‍टम को मैनेज किया जाता है।
WMI कमांड्स का उपयोग कर आप कई एडमिनिस्ट्रेटिव टास्‍क कर सकते हैं, जैसे कि हार्ड डिस्‍क को एरर और बैड सेक्‍टर के लिए चेक करना, एरर को रिपेयर करना आदि।

Check Hard Disk Health:

सर्च में CMD टाइप कर सर्च करें और रिजल्‍ट से Command Prompt पर राइट क्लिक करें।
Run As Administrator को सिलेक्‍ट करें।
CMD -Check Hard Disk Failing
अब एक कमांड प्रांप्ट विंडो ओपन होगी, जिसमें आप कमांड टाइप कर सकते हैं।
अपनी ड्राइव के स्‍टेटस को चेक करने के लिए, आवश्यक कमांड है:
WMIC DISKDRIVE GET MODEL,STATUS
यह कमांड टाइप करने के बाद एंटर करें।
2- CHKDSK CMD -Check Hard Disk Failing
यह आपके सभी हार्ड ड्राइव के मॉडल नंबर और स्‍टेटस को दिखाएगा। यदि यहां पर OK स्‍टेटस आता हैं तो ड्राइव ठीक है।
अन्यथा, रिपोर्ट की गई प्रॉब्‍लम के बारे में अधिक जानने के लिए अपने फेवरेट Search Engine में इसके बारे में डिटेल्‍स देखें।

Check Hard Disk for Errors, Health, Bad Sectors in Windows

यदि ऊपर कि कमांड आपके हार्ड डिस्क में एरर दिखा रही हैं, तो CHKDSK विंडोज टूल का उपयोग कर एरर के लिए चेक करें।

हार्ड डिस्क एरर कैसे होते हैं?
आपके पीसी या लैपटॉप में सीडी/डीवीडी ड्राइव के अलावा, हार्ड डिस्क एकमात्र कंपोनेंट है जिसमें मुविंग पार्ट हैं, जो 7200 रेवोलुशन्स प्रति मिनट की स्‍पीड स्‍पीन होते हैं, चाहे आप अपने कंप्यूटर पर कुछ कर रहे हों या नहीं। अकेले इस वजह से, wear & tear होता है और फाइल एरर या फिजिकल डिस्क पर बैड सेक्‍टर भी हो सकता है। इसके अलावा पीसी (विशेषकर लैपटॉप) में पॉवर सर्ज के कारण से भी यह हो सकता है।

CHKDSK क्या कर सकता है?
यह क्लस्टर एरर के साथ-साथ फ़ाइल प्रॉब्‍लम को भी देख सकता है। अक्सर, आपको नहीं पता होता कि आपकी हार्ड डिस्क में एरर है जब तक आप CHKDSK या किसी अन्य प्रोग्राम को रन नहीं करते।
CHKDSK को आप दो तरह से रन कर सकते हैं, एक ग्राफिकल और दूसरा कमांड लाइन वर्जन।
ग्राफ़िकल वर्जन को रन करने के लिए, एक्‍सप्‍लोरर ओपन करें और चेक करने के लिए ड्राइव पर राइट-क्लिक करें (आमतौर पर C:)।
Properties पर क्लिक करें।
CHKDSK CMD -Check Hard Disk Failing

अब Properties कि विंडो ओपन होगी। Tools टैब में Check Now बटन पर क्लिक करें।
CHKDSK CMD -Check Hard Disk Failing
स्‍कैनिंग स्‍टार्ट करने के लिए Scan Drive पर क्लिक करें।
CHKDSK CMD -Check Hard Disk Failing

Running Check Disk from the Command Line

आप कमांड प्रॉम्प्ट से भी Check Disk को रन कर सकते हैं।
सर्च में CMD टाइप कर सर्च करें और रिज़ल्‍ट से Command Prompt पर राइट क्लिक करें।
Run As Administrator को सिलेक्‍ट करें।
CMD -Check Hard Disk Failing
अब कमांड प्रॉम्प्ट में यह कमांड टाइप करे-
chkdsk C:
CHKDSK CMD -Check Hard Disk Failing
इस कमांड से Check Disk आपके C: ड्राइव को एनालिसिस करना स्‍टार्ट करेगा। लेकिन इस कमांड से आप अपने ड्राइव को केवल एरर के लिए चेक कर सकते हैं। जब तक आप आगे के ऑप्‍शन नहीं देंगे, यह प्रॉब्‍लम को रिपेयर नहीं करेंगा।

Run Check Disk from a Command Line to Check for and fix Disk Errors

chkdsk कमांड से एरर को चेक करने और रिपेयर करने के लिए, इस कमांड का उपयोग करें-
chkdsk /f C:
CHKDSK CMD -Check Hard Disk Failing
यहां पर /f डिस्क के एरर को Fix के लिए है।
जब आप इस कमांड का उपयोग करते हैं, तो Check Disk डिस्क को एनालिसिस करता है और किसी एरर को रिपेयर करता है, बशर्ते डिस्क उपयोग में नहीं है।
यदि डिस्क उपयोग में है, तो Check Disk एक प्रॉम्प्ट दिखाता है जो पूछता है क्‍या आप अगली बार सिस्टम को रिस्‍टार्ट करते समय डिस्क को चेक करने के लिए शेड्यूल करना चाहते हैं। यह चेक शेड्यूल करने के लिए Y टाइप करें।

chkdsk c: /r
इस उदाहरण में, chkdsk कमांड का उपयोग किसी भी एरर को ठीक करने के लिए C: ड्राइव की व्यापक जांच करने और बैड सेक्‍टर से किसी रिकवरी इनफॉर्मेशन का पता लगाने के लिए किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या मैं जान सकता हूँ मेरे पीसी पर हो रही सभी विंडोज एक्टिविटीज को?

Android Mobile Tips Tricks Hindi में आपके फोन को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए